छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा बिलासपुर जिले के अंतर्गत दो महत्वपूर्ण सिंचाई योजनाओं के लिए 7 करोड़ 50 लाख 19 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है।
स्वीकृत योजनाओं में हसदेव–अरपा लिंक परियोजना के सर्वेक्षण कार्य हेतु 5 करोड़ 59 लाख 95 हजार रुपये तथा विकासखंड कोटा अंतर्गत खोंगसरा व्यपवर्तन योजना की मुख्य नहर लाइनिंग कार्य के लिए 1 करोड़ 90 लाख 24 हजार रुपये शामिल हैं।
इन सिंचाई योजनाओं के कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने हेतु मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग, बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।




