रायपुर: Chhattisgarh में एक ओर सरकार Ayushman Bharat Yojana की सफलता का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर राजधानी Raipur के कई बड़े अस्पताल योजना के तहत मरीजों का इलाज करने से इंकार कर रहे हैं।
विधानसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री Shyam Bihari Jaiswal ने बताया कि Ramkrishna Care Hospital, Shri Narayana Hospital, Balgopal Hospital सहित अन्य अस्पतालों के खिलाफ शिकायतें मिली हैं, जिन पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विधानसभा में उठा सवाल
प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक Raghavendra Singh ने आयुष्मान योजना को लेकर कई सवाल उठाए। उन्होंने योजना के तहत कार्डधारियों की संख्या, इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या, भुगतान, लंबित राशि और शिकायतों का विवरण मांगा।
मंत्री ने दिया यह जवाब
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 2.47 करोड़ आयुष्मान कार्डधारी हैं। वर्ष 2024 से 2026 के बीच योजना के तहत 22,59,995 हितग्राहियों का इलाज किया गया है।
उन्होंने बताया कि योजना में केंद्र सरकार का 60% और राज्य सरकार का 40% हिस्सा है।
इसके अलावा योजना से जुड़े अस्पतालों के खिलाफ 31 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिन पर कार्रवाई की गई है। इलाज से मना करने वाले कई अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया है और कुछ मामलों में जांच भी जारी है।
सरकार ने साफ किया है कि योजना के तहत पात्र मरीजों को इलाज से वंचित करने वाले अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।





