March 5, 2026

रायपुर: सनी लियोनी के कार्यक्रम को लेकर बजरंग दल ने किया विरोध

रायपुर: राजधानी रायपुर में अभिनेत्री सनी लियोनी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विवाद शुरू हो गया है। बजरंग दल सोशल मीडिया के माध्यम से इस कार्यक्रम का खुलकर विरोध कर रहा है।

बजरंग दल का विरोध

बजरंग दल के जिला संयोजक रवि वाधवानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए आयोजकों को चेतावनी दी। वाधवानी ने लिखा:

“रायपुर में अश्लील फ़िल्म अभिनेत्री सनी लियोनी को बुलाने वालों, कान खोलकर सुन लो… राम जी के ननिहाल छत्तीसगढ़ में किसी भी तरह की अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

संगठन का कहना है कि ऐसे कार्यक्रम भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ हैं। बजरंग दल ने स्पष्ट किया कि यदि कार्यक्रम आयोजित किया गया तो उनका विरोध किया जाएगा।

कार्यक्रम की तारीख और विरोध की घोषणा

22 फरवरी को रायपुर में सनी लियोनी का एक कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसे लेकर विवाद गहराता दिख रहा है।

वाधवानी की प्रतिक्रिया

बजरंग दल के प्रांत गौ रक्षक प्रमुख रवि वाधवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है और इस पवित्र धरती पर ऐसे कार्यक्रम बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों भी कई जगह ऐसे कार्यक्रम हुए, जिससे छत्तीसगढ़ का माहौल खराब हुआ।

वाधवानी ने कहा:

“इस कार्यक्रम को हम किसी भी स्थिति में होने नहीं देंगे। क्या सोच के यह कार्यक्रम करा रहे हैं, क्या पैसा कमाना ही इनका मुख्य उद्देश्य है? इस अश्लील फिल्म अभिनेत्री को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे, हम इसका पूर्ण रूप से विरोध करेंगे।”