रायपुर। दो दिन की छुट्टी के बाद अगर आज आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कई जगह बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। राजधानी रायपुर में भी मंगलवार को सरकारी बैंक बंद रहेंगे।
दरअसल, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने हफ्ते में 5-दिवसीय कार्य सप्ताह (5-Day Working Week) को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर 27 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।
❌ कौन-कौन से बैंक रहेंगे बंद
हड़ताल का असर इन सरकारी बैंकों पर पड़ेगा:
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
- पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
- बैंक ऑफ बड़ौदा
- इंडियन ओवरसीज बैंक
सहित कुल 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक
✅ किन बैंकों पर नहीं होगा असर
इन निजी बैंकों में कामकाज सामान्य रहेगा:
- HDFC बैंक
- ICICI बैंक
- Axis बैंक
- Kotak Mahindra बैंक
- IndusInd बैंक
- Yes बैंक
- IDFC First बैंक
- Bandhan बैंक
पहले से ही प्रभावित रही बैंकिंग सेवाएं
गौरतलब है कि बीते तीन दिनों से लगातार बैंक बंद रहे हैं—
- 24 जनवरी: दूसरा शनिवार
- 25 जनवरी: रविवार
- 26 जनवरी: गणतंत्र दिवस (राष्ट्रीय अवकाश)
अब 27 जनवरी को हड़ताल के कारण बैंक ग्राहकों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अधिकांश सरकारी बैंकों ने पहले ही ग्राहकों को सेवाओं में व्यवधान की सूचना दे दी थी।





