रायपुर, 10 फरवरी 2026: छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा सूरजपुर जिले की बसनारा और पहिया जलाशय योजनाओं के कार्यों के लिए कुल 5 करोड़ 61 लाख 51 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं।
विकासखण्ड ओड़गी में स्थित बसनारा जलाशय का मरम्मत (जीर्णोद्धार) कार्य हेतु 1 करोड़ 26 लाख 66 हजार रूपए मंजूर किए गए हैं। इस कार्य के पूर्ण होने पर प्रस्तावित सिंचाई क्षमता 60 हेक्टेयर के विरुद्ध वर्तमान में हो रही 30 हेक्टेयर की कमी पूरी होगी और पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी।
साथ ही, विकासखण्ड प्रतापपुर की पहिया जलाशय योजना के निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 34 लाख 85 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। इस योजना से कुल 130 हेक्टेयर क्षेत्र (100 हेक्टेयर खरीफ और 30 हेक्टेयर रबी) में सिंचाई की सुविधा मिलेगी।
सिंचाई योजनाओं के कार्यों को पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार, जल संसाधन विभाग, अंबिकापुर को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।




