रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित बेंद्री डैम में मंगलवार को अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को डैम से बाहर निकाला।
बेंद्री डैम में तैरता मिला शव
जानकारी के मुताबिक, बेंद्री डैम में एक व्यक्ति का शव पानी में तैरता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला।
नदी से बहकर डैम तक पहुंचने की आशंका
प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि शव छोटा बेरला नदी से बहकर बेंद्री डैम तक पहुंचा होगा। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
मृतक की पहचान नहीं हुई
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटाने के साथ मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।





