मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बैठक में स्पष्ट किया कि सरकार की योजनाओं और मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी जनता तक सीधे पहुंचाना पार्टी कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन, तेंदूपत्ता संग्रहण और भूमिहीन कृषक योजनाओं जैसी जनकल्याणकारी पहलों का प्रचार हर घर तक होना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि किसानों, महिलाओं, युवाओं और अल्पसंख्यक वर्ग तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाकर समाज के हर वर्ग में भाजपा की पहुँच बढ़ाना हमारी रणनीति का मुख्य हिस्सा है।
2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य
भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्रप्रथम भाव के साथ सेवा और समर्पण की आवश्यकता बताते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में हर कार्यकर्ता की भूमिका अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र और प्रदेश की सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच विस्तार से जाना और समझाना ही संगठन का वास्तविक मिशन है।
नवीन पदाधिकारियों की ट्रेनिंग शुरू
प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बताया कि 17 फरवरी से नए कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू होगी। इसमें भाजपा की रीति-नीति, संगठनात्मक ढांचा, बजट योजनाओं और लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों पर विशेष फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं का बौद्धिक विकास और कार्यकुशलता बढ़ेगी, जिससे बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक पार्टी मजबूत होगी।
बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य और मोर्चा पदाधिकारी
बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कंडेय, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मख्मूर इकबाल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
अनुशासन और समयबद्धता पर जोर
मुख्यमंत्री और संगठन महामंत्रियों ने दोहराया कि अनुशासन और समयबद्ध कार्य ही कार्यकर्ता की असली पहचान है। हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक योजनाओं और उपलब्धियों का प्रचार करते हुए, जनता से सीधा संवाद करना होगा।





