May 15, 2026

रायपुर में ‘ब्रम्हा कैफे’ का शुभारंभ, अब मिलेगा ऑथेंटिक साउथ इंडियन स्वाद

रायपुर। राजधानी रायपुर के देवेंद्रनगर क्षेत्र में ‘ब्रम्हा कैफे’ का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नमित जैन शामिल हुए। उन्होंने कैफे के संस्थापकों को बधाई देते हुए कहा कि रायपुर में ऑथेंटिक साउथ इंडियन फूड कल्चर को बढ़ावा देने की यह पहल सराहनीय है।

ब्रम्हा कैफे को एक साधारण कैफे के बजाय ऑथेंटिक फूड एक्सपीरियंस के रूप में विकसित किया गया है, जहां ग्राहकों को पारंपरिक दक्षिण भारतीय स्वाद का वास्तविक अनुभव मिलेगा। कैफे में इस्तेमाल होने वाले प्रमुख इंग्रीडिएंट्स—जैसे बेन्ने डोसा के लिए विशेष चावल, प्रीमियम कॉफी बीन्स और पारंपरिक मसाले—सीधे दक्षिण भारत से मंगाए जाते हैं, जिससे स्वाद की गुणवत्ता और असलियत बरकरार रहे।

कैफे का फ्लेवर प्रोफाइल कर्नाटक, विशेषकर बेंगलुरु के प्रसिद्ध ब्रेकफास्ट सेंटरों से प्रेरित है। यहां मिलने वाले बेन्ने डोसा, चटनी और फिल्टर कॉफी में वही पारंपरिक स्वाद देने का प्रयास किया गया है, जो दक्षिण भारत में लोकप्रिय है।

इंटीरियर की बात करें तो कैफे को मॉडर्न और प्रीमियम लुक दिया गया है, जिसमें फ्लोर-टू-सीलिंग ग्लास डिजाइन, स्टोन पिलर्स और टेराकोटा एक्सेंट्स शामिल हैं। वॉर्म लाइटिंग के साथ यह जगह दिन के अलग-अलग समय में अलग माहौल प्रदान करती है—सुबह ब्रेकफास्ट के लिए और शाम को हैंगआउट के लिए उपयुक्त।

उद्घाटन के अवसर पर नमित जैन ने कहा कि रायपुर के उद्यमी अब शहर में उच्च गुणवत्ता वाले और संस्कृति-आधारित फूड कॉन्सेप्ट ला रहे हैं, जो शहर के फूड सीन को नया आयाम देगा।

देवेंद्रनगर सेक्टर-5, होरा चौक स्थित यह कैफे अब आम लोगों के लिए खुल चुका है और साउथ इंडियन व्यंजनों के शौकीनों के लिए एक नया आकर्षण बनकर उभर रहा है।