May 18, 2026

रायपुर सेंट्रल जेल से फरार बंदी आगरा में गिरफ्तार, NDPS केस में 15 साल की सजा काट रहा था आरोपी

रायपुर जेल से फरार बंदी की गिरफ्तारी
रायपुर। रायपुर सेंट्रल जेल से फरार आरोपी बंदी चंद्रवीर उर्फ पिंटू को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार कर लिया गया है। छत्तीसगढ़ पुलिस और उत्तर प्रदेश एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा गया।

NDPS केस में काट रहा था 15 साल की सजा
रायपुर। जानकारी के अनुसार आरोपी चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू को एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने 25 जुलाई 2024 को उसे 15 वर्ष की सजा और 3 लाख रुपये के जुर्माने से दंडित किया था। जुर्माना अदा नहीं करने की स्थिति में उसे 6 साल अतिरिक्त सजा का प्रावधान भी था।

काम पर भेजे जाने के दौरान हुआ फरार
रायपुर। सजा के बाद आरोपी को जेल से बाहर काम के सिलसिले में भेजा गया था, लेकिन जून 2025 में वह वहां से फरार हो गया। इसके बाद से वह लगातार गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था।

आरोपी पर था 5 हजार रुपये का इनाम
रायपुर। फरारी के बाद पुलिस ने आरोपी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रायपुर एसीसीयू और गंज थाना पुलिस उसकी लगातार तलाश में जुटी हुई थी।

छत्तीसगढ़ पुलिस और यूपी STF की संयुक्त कार्रवाई
रायपुर/आगरा। आखिरकार छत्तीसगढ़ पुलिस और उत्तर प्रदेश एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को आगरा के कोतवाली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाने की प्रक्रिया में जुटी है।