रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले करीब 1413 छात्रों का ईयर बैक घोषित किया है। इसमें कक्षा 10वीं के 1063 और कक्षा 12वीं के 350 छात्र शामिल हैं, जिसके कारण वे इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि 75 प्रतिशत अटेंडेंस नियम के पालन में यह कार्रवाई की गई है।
परीक्षा शेड्यूल:
- कक्षा 10वीं: 21 फरवरी से 13 मार्च, पंजीकृत छात्र: 3,20,535, परीक्षा केंद्र: 2510
- कक्षा 12वीं: 20 फरवरी से 18 मार्च, पंजीकृत छात्र: 2,45,785, परीक्षा केंद्र: 2395
दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष प्रावधान:
मंडल ने दिव्यांग और दुर्घटना ग्रस्त विद्यार्थियों के लिए लेखक की सुविधा और अलग विशेष परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की है। जिन छात्रों के हाथ-पैर में चोट है या वे लिखने में असमर्थ हैं, उनके लिए यह सुविधा उपलब्ध होगी।
उपस्थिति नियम और शैक्षणिक दिशा-निर्देश:
- नियमित छात्रों के लिए पूरे सत्र में 75% उपस्थिति अनिवार्य।
- कम उपस्थिति वाले छात्रों के अभिभावकों को नियमित सूचना दी जाएगी।
- कमजोर उपस्थिति वाले छात्रों के लिए स्कूल अतिरिक्त कक्षाएं और परामर्श उपलब्ध कराएंगे।
- 75% से कम उपस्थिति वाले छात्रों को बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी, केवल चिकित्सा प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने पर छूट दी जा सकती है।





