May 15, 2026

छत्तीसगढ़ के 17 जिलों में येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

तालाब, झील या अन्य जल स्रोतों के पास जाने से बचें।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा, मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग द्वारा जारी नाउकास्ट के अनुसार यह चेतावनी शाम 5:36 बजे जारी की गई है, जो रात 8:36 बजे तक प्रभावी रहेगी। विभाग के मुताबिक नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में मेघगर्जन, बिजली गिरने और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है।

आंधी-तूफान के दौरान सावधानियां

क्या करें

  • वाहन सावधानी से चलाएं और सुरक्षित स्थान पर पार्क करें।
  • मौसम की ताजा चेतावनियों पर नजर रखें।
  • जरूरत पड़ने पर तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाएं।
  • घर के आसपास रखी ढीली वस्तुओं को सुरक्षित करें।

क्या न करें

  • पेड़ों के नीचे या पास शरण न लें।
  • किसी भी तरह की आउटडोर गतिविधि से बचें।
  • तालाब, झील या जल स्रोतों के पास न जाएं।