May 15, 2026

रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से IOCL के सीजीएम की मुलाकात, पेट्रोलियम विस्तार पर चर्चा

रायपुर (छत्तीसगढ़): विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के मुख्य महाप्रबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव ने सौजन्य मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान राज्य में पेट्रोलियम क्षेत्र के विस्तार, ईंधन आपूर्ति को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आम जनता के लिए सुविधाओं को बेहतर और सुलभ बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर आईओसीएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।