May 18, 2026

UPSC में 35वीं रैंक लाने वाली वैभवी अग्रवाल से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की मुलाकात

Raipur। Union Public Service Commission की सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक प्राप्त करने वाली Vaibhavi Agrawal ने आज मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुलाकात की।

मुख्यमंत्री साय ने वैभवी को मिठाई खिलाकर उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैभवी अग्रवाल ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे Chhattisgarh का मान बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि वैभवी की यह सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस तरह की उपलब्धियां यह संदेश देती हैं कि कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और निरंतर प्रयास से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि वैभवी अग्रवाल भविष्य में प्रशासनिक सेवा में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए देश और समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

इस अवसर पर वैभवी अग्रवाल के पिता Sheetal Agrawal और भाई Vinayak Agrawal भी उपस्थित थे।