रायपुर। राजधानी के लाभांडी स्थित आबकारी भवन में लगी आग के मामले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज किया। सीएम साय ने कहा कि इतने बड़े पद पर बैठे लोगों को आरोप लगाने से पहले जांच करना चाहिए। उन्होंने महत्वपूर्ण दस्तावेजों के जलने की बात को भी खारिज करते हुए बताया कि कोई अहम दस्तावेज सुरक्षित हैं।
धमतरी जिले में शनिवार को हुए सड़क हादसे में 201 कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत पर मुख्यमंत्री साय ने गहरा दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और उनके लिए दुख सहने की शक्ति की कामना की।
मुख्यमंत्री साय आज से जशपुर और रायगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान वे कई सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।





