रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज महानदी भवन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन छत्तीसगढ़ स्टेट के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान डॉक्टरों ने 7 एवं 8 मार्च 2026 को राजधानी रायपुर स्थित श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में आयोजित होने वाले “आईएमए सीजीकॉन 2026” के 21वें स्टेट कॉन्फ्रेंस में शामिल होने का न्योता दिया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए प्रतिनिधिमंडल को अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के चिकित्सा सम्मेलनों से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और विशेषज्ञता को नई दिशा मिलती है।
इस अवसर पर आईएमए छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के अध्यक्ष एवं चेयरमैन डॉ. अनूप वर्मा, हॉस्पिटल बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र शुक्ला, आईएमए सचिव डॉ. संजीव श्रीवास्तव तथा डॉ. गंभीर सिंह उपस्थित रहे।





