रायपुर। रायपुर में बढ़ती गैस सिलेंडर कीमतों और आपूर्ति की समस्याओं के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस ने तेलीबांधा तालाब में प्रतीकात्मक रूप से गैस सिलेंडर का विसर्जन कर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।
तालाब में सिलेंडर विसर्जन कर जताया विरोध
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर को लेकर सरकार की नीतियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए तालाब में प्रतीकात्मक विसर्जन किया।
सरकार के खिलाफ नारेबाजी
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही राज्य सरकार पर भी कालाबाजारी रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया।
लंबी कतारों से परेशान आम लोग
कार्यकर्ताओं का कहना है कि गैस एजेंसियों में लंबी कतारें लग रही हैं और समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
व्यवस्था सुधारने की मांग
प्रदर्शनकारियों ने सरकार से गैस वितरण व्यवस्था में सुधार और कालाबाजारी पर सख्त रोक लगाने की मांग की।
कई कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस विरोध प्रदर्शन में सुजीत सिंह, अजीत कुकरेजा, हीरेंद्र देवांगन, अविनय दुबे, महेंद्र कुमार सेन, वेंकट कुमार, मंगल सिंह, जसमीत सिंह, गजेंद्र साहू, राजू यादव, सुरेश बुधवानो और राधे नायक सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
बढ़ती महंगाई और आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता को लेकर यह विरोध प्रदर्शन राजनीतिक माहौल को गर्माने वाला माना जा रहा है।





