भारत और न्यूजीलैंड की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 23 जनवरी को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। फरवरी में होने वाले ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप से पहले यह सीरीज टीम इंडिया के लिए अहम मानी जा रही है।
पहले मुकाबले में 238 रन ठोकने वाली टीम इंडिया ने फैंस की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। रायपुर में भी आज चौकों-छक्कों की बरसात होने के पूरे आसार हैं। मैच देखने राज्यभर से हजारों दर्शक पहुंचेंगे, जिसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष मार्ग और पार्किंग व्यवस्था तय की है।
🚦 दर्शकों के लिए यातायात मार्ग और पार्किंग व्यवस्था
👉 रायपुर शहर से स्टेडियम जाने का मार्ग
तेलीबांधा थाना तिराहा → NH-53 → सेरीखेड़ी ओवरब्रिज → नया रायपुर मार्ग → चीचा स्टेडियम तिराहा → साईं अस्पताल रोड → साईं अस्पताल पार्किंग / सेंध तालाब पार्किंग में वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम प्रवेश।
👉 बिलासपुर की ओर से
धनेली नाला → रिंग रोड नंबर-03 → विधानसभा चौक → राजू ढाबा जंक्शन → NH-53 → मंदिर हसौद → नवागांव → स्टेडियम टर्निंग → परसदा पार्किंग / कोसा पार्किंग।
👉 बलौदाबाजार-खरोरा की ओर से
विधानसभा ओवरब्रिज चौक → रिंग रोड नंबर-03 → विधानसभा चौक → राजू ढाबा → NH-53 → मंदिर हसौद → नवागांव → परसदा पार्किंग / कोसा पार्किंग।
👉 जगदलपुर-धमतरी की ओर से
अभनपुर → केंद्री → उपरवारा → मंत्रालय चौक → कोटराभाठा → सेंध तालाब → साईं अस्पताल पार्किंग / सेंध तालाब पार्किंग।
👉 दुर्ग-भिलाई की ओर से
टाटीबंध → रिंग रोड नंबर-01 → पचपेढ़ीनाका → तेलीबांधा तिराहा → NH-53 → सेरीखेड़ी ओवरब्रिज → नया रायपुर → साईं अस्पताल पार्किंग / सेंध तालाब पार्किंग।
👉 महासमुंद-सरायपाली की ओर से
आरंग → स्टेडियम टर्निंग → परसदा पार्किंग / कोसा पार्किंग।
🅿️ पासधारी वाहनों के लिए व्यवस्था
जिनके पास Parking Pass A, B, C, D, E, F, G है, वे सेरीखेड़ी ओवरब्रिज → नया रायपुर मार्ग → स्टेडियम टर्निंग → डॉ. खूबचंद बघेल चौक → कयाबांधा चौक → कोटराभाठा → ग्राम सेंध होकर संबंधित पार्किंग में वाहन खड़ा कर सकेंगे।
🍔 खाने-पीने के तय रेट, ओवररेटिंग पर सख्ती
स्टेडियम में मिलने वाली वस्तुओं के दाम पहले से तय कर दिए गए हैं —
- समोसा – ₹50
- सैंडविच – ₹60
- बर्गर – ₹80
- पिज़्ज़ा हट पिज़्ज़ा – ₹250
- पॉपकॉर्न (कोन) – ₹60
- पॉपकॉर्न (टब) – ₹100
- वेज मोमो – ₹150
- चिकन मोमो – ₹200
- फ्राई वेज मोमो – ₹200
- चिकन फ्राई मोमो – ₹250
- पानी बोतल 250 ML – ₹10
- वेफर्स / आइसक्रीम – MRP पर
फूड स्टॉल कर्मचारियों की टी-शर्ट पर रेट लिखे रहेंगे और पूरे स्टेडियम में मेन्यू बोर्ड लगाए जाएंगे।
⏰ गेट टाइमिंग और नो-एंट्री नियम
CSCS के अनुसार मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा।
दर्शकों के लिए गेट दोपहर 4 बजे खोले जाएंगे।
👉 पहली पारी समाप्त होने के बाद स्टेडियम में एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी।
🚫 प्रतिबंधित वस्तुएं
स्टेडियम में इन चीजों पर रोक रहेगी —
बोतल, टिन, कैन, लाइटर, सिगरेट, कैमरा, पावर बैंक, सेल्फी स्टिक, बैग, हेलमेट, छतरी, सिक्के, पटाखे, धारदार वस्तुएं, हथियार, बाहर का खाना और मादक पेय।





