May 18, 2026

Raipur Crime : राजधानी में बदल रहा चोरी का तरीका, घर के आंगन से गैस सिलेंडर ले उड़ा चोर, CCTV में कैद

Raipur Crime : राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में चोरी की वारदातों का तरीका तेजी से बदलता नजर आ रहा है। अब शातिर चोर महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान या नकदी की बजाय गैस सिलेंडर को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला रायपुर के बजाज कॉलोनी क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक कारोबारी के घर के आंगन से गैस सिलेंडर चोरी कर लिया गया।

आंगन से उठा ले गया गैस सिलेंडर

कारोबारी रितेश उप्पल ने इस घटना की शिकायत राजेंद्र नगर थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके घर के बाहर आंगन में गैस सिलेंडर रखा हुआ था, जिसे देर रात अज्ञात चोर उठा ले गए।

CCTV फुटेज में कैद हुआ आरोपी

इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति सिलेंडर लेकर जाते हुए साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस अब उसी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से इलाके में लोगों में चिंता का माहौल है।

पुलिस ने नागरिकों से की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घरों के बाहर गैस सिलेंडर या अन्य कीमती सामान खुले में न रखें और उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने को कहा गया है।