March 4, 2026

रायपुर : सीएससी ई-गवर्नेंस में जिला समन्वयक पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

रायपुर, 11 फरवरी 2026। डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन और नागरिकों तक सरकारी एवं निजी डिजिटल सेवाओं की सहज पहुँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के चयनित जिलों में जिला समन्वयक पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

पद और क्षेत्र:

  • यह नियुक्तियाँ दुर्ग, कांकेर, जशपुर और कोरबा जिलों के लिए हैं।
  • प्रत्येक जिले के लिए पृथक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
  • आवेदक को उसी जिले का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।

पद की जिम्मेदारियाँ:

  • जिले में संचालित CSC ई-गवर्नेंस सेवाओं के संचालन, निगरानी और विस्तार के लिए उत्तरदायी।
  • जिला प्रशासन, शासकीय विभागों, ब्लॉक एवं पंचायत स्तर के अधिकारियों, फील्ड स्टाफ और VLE नेटवर्क के साथ समन्वय स्थापित करना।
  • सेवा गुणवत्ता, लक्ष्य प्राप्ति और नियमित रिपोर्टिंग सुनिश्चित करना।

योग्यता एवं अनुभव:

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक।
  • कंप्यूटर साइंस में न्यूनतम 6 माह का डिप्लोमा अथवा NIELIT द्वारा जारी CCC प्रमाण पत्र।
  • कंप्यूटर, इंटरनेट, MS ऑफिस, ई-मेल और डिजिटल प्लेटफॉर्म का व्यवहारिक ज्ञान।
  • न्यूनतम 2 वर्ष का प्रासंगिक कार्य अनुभव।
  • IT, ई-गवर्नेंस, डिजिटल सेवाओं या सरकारी/अर्ध-सरकारी परियोजनाओं में अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता।
  • आयु सीमा सामान्यतः 24–35 वर्ष। विशेष योग्यता एवं अनुभव के आधार पर छूट।
  • वर्तमान में कार्यरत CSC VLE इस पद हेतु आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

आवेदन प्रक्रिया:

  • केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन स्वीकार होंगे।
  • आवेदन हेतु वेबसाइट: www.csc.gov.in या career.csccloud.in
  • सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरना और दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य।

CSC ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ने योग्य एवं प्रतिबद्ध युवाओं से समय रहते आवेदन कर डिजिटल इंडिया मिशन में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया है।