May 19, 2026

रायपुर के डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी को लंदन में Holistic Medicine Conference में मिला आमंत्रण

रायपुर। छत्तीसगढ़ के होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी को लंदन में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित Holistic Medicine Conference 2026 में विशेष आमंत्रित प्रतिनिधि के रूप में शामिल होने का अवसर मिला है। यह सम्मेलन 10 अप्रैल को Houses of Parliament और 13 अप्रैल को University of Oxford में आयोजित होगा।

इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में नीति-निर्माता, संसद सदस्य, चिकित्सक और स्वास्थ्य विशेषज्ञ भाग लेंगे। कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. नीतीश दुबे सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति रहेगी।

डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी का सफर एक छोटी क्लिनिक से शुरू होकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचा है। उन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को समाज में नई पहचान दिलाई है और हजारों मरीजों का सफल उपचार किया है।

कोरोना काल के दौरान उन्होंने लगातार मरीजों का उपचार करते हुए होम्योपैथी के माध्यम से लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें व्यापक सराहना मिली।

लंदन में आयोजित इस सम्मेलन में डॉ. त्रिवेदी होम्योपैथी की उपयोगिता, प्रभावशीलता और भारत में इसके महत्व को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करेंगे।

उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है।