July 23, 2026

Raipur News: फीफा वर्ल्ड कप फाइनल की लाइव स्क्रीनिंग में जुटे फुटबॉल प्रेमी, IFA Fan Fest रहा हाउसफुल

रायपुर।

जेसीआई रायपुर कैपिटल (जोन-27) द्वारा आयोजित IFA Fan Fest – FIFA World Cup Final Screening 2026 का शगुन फार्म्स में भव्य आयोजन किया गया। विशाल एलईडी स्क्रीन पर अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेले गए फीफा विश्व कप फाइनल मैच की लाइव स्क्रीनिंग का फुटबॉल प्रेमियों ने उत्साह के साथ आनंद लिया।

रायपुर समेत कई शहरों से पहुंचे दर्शक

कार्यक्रम में रायपुर के अलावा दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर से भी बड़ी संख्या में जेसीआई सदस्य और फुटबॉल प्रशंसक शामिल हुए। दर्शकों की भारी मौजूदगी के चलते आयोजन पूरी तरह हाउसफुल रहा।

फूड, गेम्स और म्यूजिक ने बढ़ाया रोमांच

फैन फेस्ट में दर्शकों के लिए विभिन्न फूड स्टॉल, गेम्स और मनोरंजक एक्टिविटी की व्यवस्था की गई थी। एंकर ईशा की प्रस्तुति, डीजे निखिल के म्यूजिक और आकर्षक व्यवस्थाओं ने आयोजन को और भी यादगार बना दिया।

कई संस्थानों का मिला सहयोग

कार्यक्रम के टाइटल स्पॉन्सर अंजनेया यूनिवर्सिटी, रायपुर रहे। आयोजन को विश्वभारती ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड, वीबी टॉवर, शेरा राइडर्स, जीके टीएमटी (बेवरेज पार्टनर), नवकार ज्वैलर्स, एमएम स्कूल, द फ्रेमर्स, बोंडिया एंटरप्राइजेज और राइस रूम का सहयोग प्राप्त हुआ। आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न होने पर आयोजकों ने सभी सहयोगियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।