March 5, 2026

रायपुर: नवा रायपुर फिल्म सिटी ग्राउंड में युवक की संदिग्ध लाश मिली

रायपुर: नवा रायपुर में निर्माणाधीन फिल्म सिटी ग्राउंड के पास बुधवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान

घटना अभनपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय भूपेंद्र पटेल के रूप में हुई है।

पुलिस जांच

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पंचानामा किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया।

मौके पर फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल की पड़ताल कर रही है। सुनसान इलाके में शव मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पूरी वारदात को हत्या समेत अन्य संभावित कोणों से भी जांच रही है।