रायपुर: राजधानी रायपुर के माना चौथी बटालियन परिसर में पदस्थ जवान एन. आर. अर्जुन इक्का ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। मृतक मूलतः जशपुर जिले के निवासी थे।
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी और माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में खुदकुशी के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, और जांच के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा होगा।





