May 18, 2026

रायपुर में GST का बड़ा छापा: दो फर्मों में 1 करोड़ की टैक्स चोरी उजागर

रायपुर। राजधानी में स्टेट जीएसटी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो प्रमुख फर्मों पर छापेमारी कर करीब 1 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का खुलासा किया है।

जानकारी के अनुसार, भैंसथान स्थित आशापुरा कॉम्प्लेक्स में संचालित लक्ष्मी कर्मशियल और एसआरएस ट्रेडर्स पर गुरुवार तड़के सुबह 4 बजे से स्टेट जीएसटी विभाग की टीम ने दबिश दी।

जीएसटी चोरी और बोगस बिलिंग की शिकायत के आधार पर करीब 10 अधिकारियों की टीम ने दोनों फर्मों के चार अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ जांच की। दस्तावेजों की पड़ताल में लगभग 1 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी की पुष्टि हुई है।

विभाग अब दोनों फर्मों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। इसमें टैक्स रिकवरी, भारी जुर्माना और अन्य कानूनी कार्रवाई शामिल हो सकती है।