रायपुर। बच्चों में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवाइज की ओर से 12 अगस्त को टेमरी स्थित हैप्पी स्कूल में ‘हैंड हाइजीन एवं सैनिटेशन अवेयरनेस वर्कशॉप’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को हाथों की स्वच्छता और सही तरीके से हाथ धोने के महत्व की जानकारी दी गई।

बच्चों को सिखाए हाथ धोने के 7 चरण
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता रोटेरियन वेदिका सिंघानिया ने बच्चों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और हाथ धोने के सही तरीके के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने प्रदर्शन के माध्यम से बच्चों को हैंडवॉशिंग के 7 चरण सिखाए और समझाया कि नियमित रूप से हाथ साफ रखने से कई गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।
बच्चों ने उत्साह से लिया हिस्सा
वर्कशॉप के दौरान बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता से जुड़े सवाल पूछे। बच्चों को स्वच्छता की आदत दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर क्लब की ओर से 100 बच्चों को हैंडवॉश भी वितरित किए गए।
‘क्रिएट लास्टिंग इम्पैक्ट’ की दिशा में पहल
कार्यक्रम का संयोजन चेयरपर्सन रोटेरियन वेदिका सिंघानिया ने किया। क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन नेहा जैन और सचिव रोटेरियन शिल्पा चोपड़ा ने कहा कि यह आयोजन रोटरी के ‘क्रिएट लास्टिंग इम्पैक्ट’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सार्थक पहल है। उन्होंने कहा कि बच्चों में छोटी उम्र से स्वच्छता की आदत विकसित करना स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है।





