March 3, 2026

रायपुर: उच्च शिक्षा विभाग ने प्रयोगशाला परिचारक भर्ती-2023 के लिए अंतिम दस्तावेज़ सत्यापन की तिथि घोषित की

रायपुर: छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने प्रयोगशाला परिचारक भर्ती-2023 के तहत तृतीय और अंतिम चरण में दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) की तिथि घोषित कर दी है। द्वितीय चरण के बाद 254 अभ्यर्थियों को इस अंतिम अवसर में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

सूचना के अनुसार, चयन सूची में शामिल अभ्यर्थियों को 6 फरवरी, शुक्रवार को प्रातः 10:30 बजे से सायं 5:00 बजे तक सभी मूल दस्तावेज और सत्यापन प्रपत्र के साथ क्षेत्रीय अपर संचालक कार्यालय, उच्च शिक्षा, विज्ञान महाविद्यालय परिसर, रायपुर में उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

उच्च शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह तृतीय एवं अंतिम अवसर है और निर्धारित तिथि एवं समय पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों पर कोई दावा मान्य नहीं होगा। विभाग ने यह भी बताया कि दस्तावेज़ सत्यापन का अर्थ चयन सूची में नाम शामिल होना नहीं है, अंतिम निर्णय आयुक्त, उच्च शिक्षा द्वारा लिया जाएगा।

इस सूचना को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://highereducation.cg.gov.in पर भी अपलोड कर दिया गया है, ताकि सभी संबंधित अभ्यर्थियों तक समय पर जानकारी पहुँच सके।