रायपुर। राजधानी रायपुर में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लंबे समय से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर गौरव हेपट को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, नारकोटिक्स और आर्म्स एक्ट समेत एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
लंबे समय से था फरार
पुलिस के अनुसार, गौरव हेपट थाना डी.डी. नगर में दर्ज भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 109(1) और 3(5) के एक मामले में घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। लंबित गंभीर प्रकरणों की समीक्षा के दौरान पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप पटेल ने एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना डी.डी. नगर पुलिस को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
घेराबंदी कर किया गिरफ्तार
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर गौरव हेपट को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
कई गंभीर मामलों में दर्ज हैं केस
पुलिस ने बताया कि गौरव हेपट थाना कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ रायपुर के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट, नारकोटिक्स से जुड़े अपराधों सहित 12 से अधिक आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और हथियार के स्रोत की भी जांच कर रही है।रायपुर। राजधानी रायपुर में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लंबे समय से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर गौरव हेपट को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, नारकोटिक्स और आर्म्स एक्ट समेत एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
लंबे समय से था फरार
पुलिस के अनुसार, गौरव हेपट थाना डी.डी. नगर में दर्ज भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 109(1) और 3(5) के एक मामले में घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। लंबित गंभीर प्रकरणों की समीक्षा के दौरान पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप पटेल ने एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना डी.डी. नगर पुलिस को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
घेराबंदी कर किया गिरफ्तार
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर गौरव हेपट को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
कई गंभीर मामलों में दर्ज हैं केस
पुलिस ने बताया कि गौरव हेपट थाना कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ रायपुर के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट, नारकोटिक्स से जुड़े अपराधों सहित 12 से अधिक आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और हथियार के स्रोत की भी जांच कर रही है।