May 16, 2026

हायपर क्लब में आधी रात बवाल, युवतियों से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार

VIP रोड के क्लब में विवाद

रायपुर। राजधानी के वीआईपी रोड स्थित हायपर क्लब में देर रात बड़ा बवाल हो गया। क्लब में मौजूद नॉर्थ-ईस्ट की युवतियों के साथ कथित छेड़छाड़ की घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और मारपीट शुरू हो गई।

युवतियों से अश्लील हरकत का आरोप

आरोप है कि गुढ़ियारी निवासी पवन सिंह ठाकुर नशे की हालत में क्लब पहुंचा और वहां मौजूद युवतियों का हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करने की कोशिश की। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया।

देखते ही देखते शुरू हुई मारपीट

घटना के दौरान क्लब में मौजूद लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा

तैलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस जांच जारी

सिविल लाइन एसीपी रमाकांत साहू ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

VIP रोड के क्लबों पर उठे सवाल

घटना के बाद VIP रोड स्थित क्लब, कैफे और बार की सुरक्षा व्यवस्था और माहौल पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लगातार सामने आ रही घटनाओं ने इन जगहों को विवाद और नशे का अड्डा बनने की ओर इशारा किया है।