September 4, 2026

Raipur Jewelry Shop Theft: कटर से ताला काटकर ज्वेलर्स दुकान में चोरी, 10-15 किलो चांदी और सोने के गहने पार

रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना बाजार चौक स्थित शिव ज्वेलर्स को चोरों ने निशाना बनाया। आरोपियों ने कटर मशीन से दुकान का ताला काटकर लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए।

कटर से ताला काटकर दुकान में घुसे चोर

जानकारी के मुताबिक, चोरों ने बीती रात शिव ज्वेलर्स की दुकान का ताला काटा और अंदर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुकान से करीब 10 से 15 किलो चांदी और सोने की ज्वेलरी चोरी होने की बात सामने आई है। हालांकि चोरी हुए सामान की वास्तविक कीमत का आकलन पुलिस और दुकान संचालक द्वारा किया जा रहा है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही खम्हारडीह पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।