रायपुर। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के अवसर पर राजधानी रायपुर के कोतवाली चौक स्थित अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स (एटी पैलेस) में आयोजित ‘जोहार जगन्नाथ’ कार्यक्रम का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भगवान जगन्नाथ के मनोकामना रथ को हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भगवान जगन्नाथ की भक्ति, आस्था और सेवा का जन-अभियान है।
डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि मनोकामना रथ के माध्यम से श्रद्धालुओं की भावनाएं भगवान श्री जगन्नाथ के श्रीचरणों तक पहुंचेंगी और पुरी धाम से लाया गया महाप्रसाद जन-जन तक वितरित किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस पहल को समाज को आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने वाला प्रेरणादायी अभियान बताया।
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई भगवान जगन्नाथ की स्थापना
एटी पैलेस परिसर में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा की भव्य प्रतिमाओं की स्थापना वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ की गई। चेयरमैन तिलोकचंद बरड़िया, मंजू बरड़िया सहित पूरे बरड़िया परिवार और संस्था के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूजा-अर्चना और महाआरती कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
70वें स्थापना वर्ष में पहुंचा अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स
चेयरमैन तिलोकचंद बरड़िया ने बताया कि वर्ष 1957 में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दिन स्थापित अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स आज अपने गौरवशाली 70वें स्थापना वर्ष में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि संस्था व्यापार के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों में भी निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रही है।
ज्वेलरी उद्योग की संभावनाओं पर हुई चर्चा
डायरेक्टर नितिन बरड़िया ने कहा कि बदलते समय के साथ ग्राहकों की पसंद, गुणवत्ता और पारदर्शिता का महत्व बढ़ा है। आधुनिक तकनीक और अंतरराष्ट्रीय मानकों के कारण भारतीय ज्वेलरी उद्योग वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।
वहीं, डायरेक्टर निकेश बरड़िया ने कहा कि सोना आज भी सुरक्षित निवेश का सबसे भरोसेमंद माध्यम है। उन्होंने बताया कि 9 से 16 जुलाई तक श्रद्धालु एटी पैलेस में अपनी मनोकामनाएं लिखकर भगवान श्री जगन्नाथ को समर्पित कर सकेंगे और प्रतिदिन पुरी धाम से लाए गए महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।
रील प्रतियोगिता में जीतें ₹15 हजार तक का पुरस्कार
अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स के 70वें स्थापना वर्ष के अवसर पर 15 वर्ष या उससे अधिक आयु के प्रतिभागियों के लिए रील प्रतियोगिता भी आयोजित की गई है। प्रतिभागियों को भगवान जगन्नाथ या एटी ज्वेलर्स से जुड़े विषय पर रील बनाकर @atjewels.in के साथ Collab करना होगा। सर्वाधिक लाइक्स और शेयर प्राप्त करने वाली रीलों को ₹15,000, ₹11,000 और ₹5,100 के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
मीडिया संवाद और म्यूजिकल तंबोला का आयोजन
कार्यक्रम के दौरान प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वरिष्ठ पत्रकारों के साथ मीडिया संवाद आयोजित किया गया, जिसमें संस्था के पदाधिकारियों ने ‘जोहार जगन्नाथ’ अभियान के उद्देश्य और ज्वेलरी उद्योग की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। इसके बाद पत्रकारों और अतिथियों के लिए म्यूजिकल तंबोला तथा लंच का आयोजन किया गया। अंत में चेयरमैन तिलोकचंद बरड़िया ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने और अपनी मनोकामनाएं समर्पित करने की अपील की।





