रायपुर: कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने आज रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला से मुलाकात की और शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था, ट्रैफिक अव्यवस्था और बढ़ते अपराधों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राजधानी में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं। शहर के कई इलाकों में खुलेआम नशे का कारोबार फल-फूल रहा है, जिससे युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ रहा है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हत्या, लूट और चोरी जैसी वारदातों में लगातार इजाफा हो रहा है, जो पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

प्रतिनिधिमंडल की प्रमुख मांगें
- बदमाशों और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
- शहर में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाए।
- नशे के कारोबार पर अंकुश लगाया जाए।
- ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और पार्किंग के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, सुबोध हरितवाल समेत अन्य नेता शामिल थे।





