रायपुर, 6 अप्रैल 2026 – राजधानी रायपुर में मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम करने और यातायात को तेज तथा सुव्यवस्थित बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में नौ बायपास सड़कों के लिए कुल 448 करोड़ 13 लाख रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की है।
उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने स्थानीय लोगों की मांग और जरूरतों को देखते हुए इन बायपास सड़कों के लिए प्राथमिकता से राशि मंजूर करने के निर्देश दिए थे।
- रायगढ़ जिले: तमनार बायपास मार्ग – 152 करोड़ 17 लाख रुपये (6 किमी)
- रायगढ़ शहर रिंग रोड (बायपास) – 70 करोड़ 47 लाख रुपये
- खरसिया बायपास-3 (कबीर चौक से डभरा रोड तक 2 किमी) – 7 करोड़ 22 लाख रुपये
- धमतरी जिले: भखारा बायपास (4 किमी) – 14 करोड़ 94 लाख रुपये
- नारी बायपास मार्ग (1.5 किमी) – 7 करोड़ 97 लाख रुपये
- बलौदाबाजार: लटुवा-पनगांव 15 किमी बायपास – 88 करोड़ 68 लाख रुपये
- रिसदा बायपास मार्ग (7 किमी) – 20 करोड़ 99 लाख रुपये
- बिलासपुर: कोनी-मोपका फोरलेन बायपास (13.4 किमी) – 82 करोड़ 80 लाख रुपये
- बेमेतरा: कांक्रीटीकृत छिरहा बायपास (1.2 किमी) – 2 करोड़ 89 लाख रुपये
अरुण साव का बयान:
उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने कहा,
“राज्य शासन शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध, तेज और सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए बायपास सड़कों, पुलों और ओवरब्रिजों का निर्माण प्राथमिकता से किया जा रहा है। इससे आवागमन अधिक स्मूथ, तेज एवं व्यवस्थित होगा। हम प्रदेश के समग्र विकास के लिए आधुनिक और मजबूत सड़क अधोसंरचना लगातार विकसित कर रहे हैं।”





