May 18, 2026

महाअष्टमी पर रायपुर में उमड़ी आस्था: बंजारी माता मंदिर में भक्तों का सैलाब, नाग-नागिन की अनोखी मान्यता

By Supriya Pandey | Raipur | 26 मार्च 2026

रायपुर में नवरात्रि के आठवें दिन महाअष्टमी के अवसर पर भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। आज मां महागौरी की पूजा की जा रही है और शहर के विभिन्न देवी मंदिरों में विशेष धार्मिक आयोजन हो रहे हैं।

अष्टमी के मौके पर सुबह से ही मंदिरों में हवन, पूजन और आरती का दौर जारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे शहर भर में आस्था का माहौल बना हुआ है।


बंजारी माता मंदिर में उमड़ा जनसैलाब

बंजारी माता मंदिर (रावांभाठा) में भी सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। श्रद्धालु माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

मंदिर से जुड़ी मान्यता के अनुसार, इसकी खोज बंजारा समाज द्वारा की गई थी, जिसके कारण इसका नाम बंजारी माता मंदिर पड़ा। मंदिर के गर्भगृह में स्थापित प्रतिमा को मां बगलामुखी का स्वरूप माना जाता है, जो पास के जंगल से प्राप्त हुई थी।


नाग-नागिन की अनोखी मान्यता

मंदिर से जुड़ी एक खास मान्यता भी प्रचलित है। कहा जाता है कि यहां दर्शन के लिए नाग-नागिन के जोड़े आते हैं। पुजारियों के अनुसार पहले एक जोड़ा ही दिखाई देता था, लेकिन अब समय के साथ कई जोड़े यहां देखे जाने की बात कही जाती है।


(धार्मिक आस्था और परंपराओं के प्रति लोगों का विश्वास इस अवसर पर साफ नजर आता है।)