July 31, 2026

रायपुर में 5 जुलाई को विशाल रक्तदान शिविर, सांसद बृजमोहन अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि

रायपुर। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो दिवाज, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर इन्फिनिटी तथा इनर व्हील क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन के संयुक्त तत्वावधान में 5 जुलाई को शंकर नगर स्थित विमतारा परिसर में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर के मुख्य अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल होंगे, जबकि डॉ. विवेक चौधरी, डीन, जेएनएम मेडिकल कॉलेज विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। शिविर में एकत्रित रक्त विभिन्न अस्पतालों में उपचाररत मरीजों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

आयोजकों ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस सेवा अभियान में सहभागी बनने की अपील की है। उनका कहना है कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद का जीवन बचा सकता है।