रायपुर। मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के उद्देश्य से शहर में 5 जुलाई को मेगा रक्तदान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन, रोटरी क्लब ऑफ कॉस्मो दिवास, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर इन्फिनिटी और इनर व्हील क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महाअभियान का लक्ष्य 500 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह करना है।
आयोजकों के अनुसार रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार, 5 जुलाई को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक विमतारा हॉल, शंकर नगर रायपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद Brijmohan Agrawal और स्वास्थ्य मंत्री Shyam Bihari Jaiswal को आमंत्रित किया गया है।
इस अभियान में NEWS 24 और लल्लूराम डॉट कॉम मीडिया पार्टनर के रूप में जुड़े हैं। वहीं DKMS Foundation India, ICAI Raipur Branch और Aashirwad Blood Centre का विशेष सहयोग भी रहेगा।
आयोजकों ने युवाओं, सामाजिक संगठनों, विभिन्न संस्थानों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की है। उनका कहना है कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
रक्तदान महोत्सव के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराने के साथ-साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी प्रयास किया जाएगा। आयोजकों ने लोगों से इस मानव सेवा अभियान में सहभागी बनने और रक्तदान कर किसी के जीवन में नई उम्मीद जगाने का आह्वान किया है।





