July 31, 2026

रायपुर में 5 जुलाई को मेगा रक्तदान महोत्सव, 500 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य

रायपुर। मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व को समर्पित एक बड़े अभियान के तहत 5 जुलाई को राजधानी रायपुर में मेगा रक्तदान महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन, रोटरी क्लब ऑफ कॉस्मो दिवास, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर इन्फिनिटी एवं इनर व्हील क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में NEWS 24 और लल्लूराम डॉट कॉम मीडिया पार्टनर के रूप में सहयोग कर रहे हैं।

सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन

रक्तदान शिविर का आयोजन शंकर नगर स्थित विमतारा हॉल में सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक किया जाएगा। इस अभियान में DKMS Foundation India, ICAI रायपुर शाखा और आशीर्वाद ब्लड सेंटर का विशेष सहयोग रहेगा।

500 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह का लक्ष्य

आयोजकों के अनुसार इस मेगा अभियान का उद्देश्य 500 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह करना है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके और रक्त की कमी से जूझ रहे लोगों को राहत मिल सके।

शहरवासियों से सहभागिता की अपील

आयोजकों ने युवाओं, सामाजिक संगठनों, संस्थानों और आम नागरिकों से बड़ी संख्या में रक्तदान करने की अपील की है। उनका कहना है कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकता है।

रक्तदान महादान है। आइए, मानवता की सेवा के इस अभियान का हिस्सा बनें और किसी के जीवन में नई उम्मीद जगाएं।”