May 19, 2026

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, टैक्स बकाया पर दो होलीक्रॉस स्कूल सील

रायपुर में नगर निगम ने टैक्स बकायेदारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम जोन क्रमांक 4 के राजस्व विभाग ने दो होलीक्रॉस स्कूलों को सील कर दिया है। यह कार्रवाई आयुक्त के निर्देश पर की गई।

58 लाख से ज्यादा का बकाया
नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप ने बताया कि होलीक्रॉस स्कूल बैरनबाजार पर लगभग 34 लाख रुपये और होलीक्रॉस स्कूल शैलेन्द्र नगर पर करीब 24 लाख रुपये का टैक्स बकाया था।

नोटिस के बाद भी नहीं किया भुगतान
निगम द्वारा कई बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद स्कूल प्रबंधन ने बकाया राशि जमा नहीं की। इसके बाद निगम की टीम ने दोनों स्कूल परिसरों में ताला लगाकर उन्हें तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।

कार्रवाई की खबर मिलते ही भुगतान
कार्रवाई की भनक लगते ही होलीक्रॉस स्कूल कांपा प्रबंधन ने तुरंत अपना पूरा बकाया जमा कर दिया, जिसके चलते उस स्कूल पर सीलिंग की कार्रवाई नहीं की गई।

आगे भी जारी रहेगा अभियान
नगर निगम कमिश्नर ने स्पष्ट किया है कि बकायेदारों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जो भी टैक्स नहीं चुकाएगा, उसके खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।