रायपुर। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव गुंजन सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश के किसानों और मजदूरों पर सरकार की नीतियों का बुरा असर पड़ रहा है। मनरेगा के नियम बदले जा रहे हैं और जिन लोगों को साल में 100 दिन का काम मिलता था, अब उनके कामों का हिसाब लगाया जा रहा है।
गुंजन सिंह ने कहा,
“गरीबी हटाने की जगह गरीबों को हटाने का काम किया जा रहा है। सरकार ने भगवान राम और महात्मा गांधी दोनों का अपमान किया है।”
🏛️ राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में गुंजन सिंह के साथ महिला कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव सुमिता मिश्रा और महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य फूलों देवी नेताम मौजूद रहीं।
इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार बनने के बाद अपराध बेकाबू हो गए हैं। सरकार काम करने की बजाय सिर्फ दिखावे में लगी हुई है।
🚨 कानून व्यवस्था पर गंभीर आरोप
गुंजन सिंह ने कहा कि चुनाव के समय गृह मंत्री ने अपराध कम होने के दावे किए थे, लेकिन सरकार बनने के बाद अपराध के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा,
- रायपुर और कोरबा जैसी जगहों पर गंभीर घटनाएं सामने आई हैं।
- 9 साल की बच्ची के साथ 65 साल के बुजुर्ग द्वारा की गई घटना शर्मनाक है।
- कोरबा में भी इसी तरह की घटनाएं हुई हैं।
❗ “छत्तीसगढ़ बन रहा अपराध और नशे का गढ़”
महिला कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि बीते साल छत्तीसगढ़ में अपराध की घटनाएं डराने वाली रही हैं। उन्होंने मंत्रियों के व्यवहार पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अश्लीलता फैलाने वाले कृत्य शर्मनाक हैं और भगवान राम के नाम को बदनाम किया जा रहा है।
गुंजन सिंह ने कहा,
“छत्तीसगढ़ में घर की महिलाएं असुरक्षित हो चुकी हैं। प्रदेश अपराध और नशे का गढ़ बनता जा रहा है।”





