रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रायपुर उत्तर से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। फेसबुक पर अपमानजनक टिप्पणी किए जाने की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, पार्षद महेश कुमार ध्रुव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि विधायक पुरंदर मिश्रा से संबंधित एक फेसबुक पोस्ट पर ‘ललित टांडी ललित’ नाम के फेसबुक अकाउंट से 10 जुलाई को कथित रूप से अपमानजनक और अभद्र टिप्पणी की गई।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उक्त टिप्पणी के माध्यम से विधायक पुरंदर मिश्रा की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने और समाज में उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया।
पुलिस ने दर्ज की FIR
पार्षद की शिकायत के आधार पर तेलीबांधा थाना पुलिस ने संबंधित युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 और धारा 353(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।





