September 4, 2026

रायपुर में नाइट पार्टी के बाद सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, 4 युवतियों और युवक में मारपीट का VIDEO वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बढ़ते नाइट पार्टी कल्चर के बीच सड़क पर हंगामे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खम्हारडीह थाना क्षेत्र के अवंति विहार कॉलोनी में रविवार देर रात पार्टी से लौट रही चार युवतियों का एक युवक से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर ही हाथापाई और जमकर गाली-गलौज होने लगी।

सड़क पर जमकर हुआ हंगामा

जानकारी के मुताबिक, कुछ युवतियां पार्टी से लौट रही थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनका एक युवक से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मौके पर ही मारपीट शुरू हो गई। युवतियां आपस में भी हाथापाई करती नजर आईं और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

इस दौरान सड़क से गुजर रहे एक बाइक सवार ने पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

हालांकि, विवाद की असल वजह क्या थी और घटना में शामिल लोगों के बीच किस बात को लेकर कहासुनी हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। मामले में पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।