March 5, 2026

न्यूजीलैंड से रायपुर तक इलाज की मिसाल: 9 वर्षीय विदेशी बच्ची का ओम डेंटल हॉस्पिटल में सफल दंत उपचार

रायपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रही है। इसका ताजा उदाहरण समता कॉलोनी स्थित ओम डेंटल हॉस्पिटल में देखने को मिला, जहां न्यूजीलैंड से आई 9 वर्षीय बालिका का सफल ऑर्थोडॉन्टिक उपचार किया गया।

प्रसिद्ध ऑर्थोडॉन्टिस्ट डॉ. स्तुति अग्रवाल (MDS) ने अपनी विशेषज्ञता से बच्ची के टेढ़े-मेढ़े दांतों का सफल उपचार कर उसे एक आत्मविश्वास भरी मुस्कान लौटाई।

क्या थी दंत समस्या?

बताया गया कि बच्ची के दूध के दांत समय पर नहीं टूटे, जिसके कारण स्थायी दांतों को सही स्थान नहीं मिल पा रहा था। नतीजतन दांत टेढ़े-मेढ़े निकल रहे थे। इस समस्या से बच्ची मानसिक रूप से भी परेशान थी और उसका आत्मविश्वास प्रभावित हो रहा था।

न्यूजीलैंड छोड़ रायपुर को क्यों चुना?

मरीज के परिजनों के अनुसार न्यूजीलैंड में इस प्रकार के ऑर्थोडॉन्टिक ट्रीटमेंट की लागत बेहद अधिक है, साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों से अपॉइंटमेंट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में उन्होंने रायपुर स्थित ओम डेंटल हॉस्पिटल और डॉ. स्तुति अग्रवाल पर भरोसा जताया।

इलाज के बाद परिजनों ने माना कि यहां अनुभवी डॉक्टरों की टीम, आधुनिक तकनीक और उच्च गुणवत्ता का उपचार उपलब्ध है। उपचार से संतुष्ट होकर बच्ची के माता-पिता और नानी ने भी यहीं दंत उपचार कराया।

बिना दर्द के हुआ सफल उपचार

डॉ. स्तुति अग्रवाल (ऑर्थोडॉन्टिस्ट एंड डेंटोफेशियल ऑर्थोपेडिक्स) ने बताया कि उपचार पूरी तरह पेनलेस रहा और बच्ची को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। समय पर सही इलाज मिलने से भविष्य में होने वाली जटिलताओं को भी टाल दिया गया।

अब बच्ची अपनी नई मुस्कान से बेहद खुश है और उसका खोया हुआ आत्मविश्वास वापस लौट आया है।

विशेषज्ञ की सलाह

डॉ. स्तुति अग्रवाल ने कहा कि बच्चों में दांतों की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर किसी योग्य ऑर्थोडॉन्टिस्ट से परामर्श लेने से न केवल दांत सुंदर बनते हैं, बल्कि जबड़ों की सही बनावट भी सुनिश्चित होती है।