रायपुर। IPL शुरू होने से पहले रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सट्टेबाजों के लिए खास और सख्त संदेश जारी किया है। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि “कानून के साथ मत खेलना”, वरना मैच ही नहीं बल्कि जेल भी देखनी पड़ेगी।
दरअसल, हर साल IPL मैचों के दौरान बड़े पैमाने पर सट्टेबाजी के मामले सामने आते हैं। पुलिस हर बार कार्रवाई करती है, लेकिन इसके बावजूद सट्टेबाजों का नेटवर्क सक्रिय रहता है। इस बार IPL से पहले ही पुलिस कमिश्नरेट ने अभियान तेज कर दिया है और सोशल मीडिया के जरिए चेतावनी जारी की है।
रायपुर पुलिस ने क्रिकेट की भाषा में समझाते हुए कहा है कि सट्टेबाजी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई तय है। पुलिस ने फर्जी सट्टा आईडी से दूर रहने की अपील की है और कहा है कि नियम तोड़ने वालों की “पार्टनरशिप” नहीं चलेगी।
पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि सट्टेबाजी छोड़ दें, नहीं तो सीधा जेल जाना पड़ेगा।






