रायपुर। राजधानी में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक गर्भवती महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। वारदात के दौरान आरोपी ने पीड़िता का वीडियो भी बनाया।
सिविल लाइन एसीपी रमाकांत साहू ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर स्वर्णभूमि कालोनी निवासी आरोपी गोपाल गोयल के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे घर पर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। आरोपी के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट समेत कई धाराओं के तहत सिविल लाइन थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।





