रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 के संपत्तिकर का पूर्ण भुगतान करने वाले करदाताओं को 6.25 प्रतिशत तक की छूट देने की सुविधा प्रदान की है। इस छूट का लाभ लेने के लिए 30 जून अंतिम दिन है। निगम प्रशासन ने नागरिकों से समय पर कर जमा कर छूट का लाभ उठाने की अपील की है।
नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर राजस्व विभाग ने सोमवार, 29 जून 2026 को निर्धारित लक्ष्य से अधिक राजस्व संग्रह करते हुए 1,070 संपत्तियों से कुल 1 करोड़ 55 लाख 63 हजार 119 रुपये की वसूली की। आयुक्त ने सभी व्यावसायिक संपत्तियों की जांच कर सही टैक्स निर्धारण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।
विभिन्न जोनों में हुई राजस्व वसूली
नगर निगम के अनुसार, विभिन्न जोनों में संपत्तिकर वसूली का विवरण इस प्रकार है—
- जोन-3: 90 संपत्तियों से 10,98,438 रुपये
- जोन-4: 90 संपत्तियों से 20,85,000 रुपये
- जोन-5: 119 संपत्तियों से 15,03,842 रुपये
- जोन-7: 64 संपत्तियों से 11,01,159 रुपये
- जोन-8: 120 संपत्तियों से 18,96,579 रुपये
- जोन-9: 196 संपत्तियों से 20,55,499 रुपये
- जोन-10: 136 संपत्तियों से 12,06,619 रुपये
आज ही उठाएं छूट का लाभ
नगर निगम ने करदाताओं से अपील की है कि वे 30 जून 2026 तक वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 का संपत्तिकर पूर्ण रूप से जमा कर अधिकतम 6.25 प्रतिशत की छूट का लाभ प्राप्त करें। साथ ही निगम ने नागरिकों से समय पर कर भुगतान कर शहर के विकास कार्यों में सहयोग करने का आग्रह किया है।





