May 14, 2026

रायपुर पहुंचे BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, कांग्रेस नेताओं से की मुलाकात, राजीव भवन में हुई चर्चा

रायपुर। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मुकाबले के बाद राजनीतिक हलचल भी देखने को मिली। बीसीसीआई उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला मैच देखने के लिए रायपुर पहुंचे थे।

मैच का रोमांच देखने के बाद गुरुवार को राजीव शुक्ला कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू सहित अन्य नेताओं से संगठनात्मक विषयों और छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया और राज्य के राजनीतिक हालात सहित कई अहम विषयों पर बातचीत हुई। इस दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ और दिग्गज नेता भी उनसे मिलने राजीव भवन पहुंचे।

गौरतलब है कि इसी मैच में आरसीबी ने केकेआर को 6 विकेट से हराया था। रायपुर के मैदान पर विराट कोहली ने नाबाद 105 रन की शानदार पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है।