September 4, 2026

CG Jobs: रायपुर में 877 पदों पर सीधी भर्ती, 8 निजी कंपनियां लगाएंगी रोजगार मेला

रायपुर। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजधानी रायपुर में बुधवार को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 8 कंपनियां शामिल होंगी और 877 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

यह रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय, सिविल लाइंस, रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर रोजगार मेले में पहुंचना अनिवार्य होगा।

10वीं से ITI और स्नातक तक के लिए मौका

रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक और ITI उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। इसके अलावा वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, डिप्लोमा तथा कृषि क्षेत्र से संबंधित योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए भी विभिन्न पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे।

ऑनलाइन पंजीयन जरूरी

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीयन और आवेदन करना जरूरी है। उम्मीदवार erojgar.cg.gov.in पोर्टल या छत्तीसगढ़ रोजगार एप के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं।

जरूरी बात: अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी प्रमाण-पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित समय पर रोजगार मेले में पहुंचें।