रायपुर। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3261 के तत्वावधान में आयोजित ‘आभार मित्र’ सम्मान समारोह में रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो दीवाज़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 24 अवार्ड अपने नाम किए। 108 से अधिक क्लबों वाले डिस्ट्रिक्ट 3261 में सबसे ज्यादा पुरस्कार जीतकर क्लब ने ‘हाईएस्ट अवार्ड ग्रैबर’ का गौरव हासिल किया।
रायपुर में आयोजित इस भव्य समारोह में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा सहित विभिन्न राज्यों के रोटेरियनों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन प्रांतपाल Amit Pallavi Jaiswal के नेतृत्व में किया गया।
मुख्य अतिथि Vasudev Goliyan ने कहा कि रोटरी सदस्य शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देकर समाज सेवा की मिसाल पेश कर रहे हैं।
कॉस्मो दीवाज़ की सफलता के पीछे वर्षभर में संचालित 55 से अधिक सामाजिक और सेवा परियोजनाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। क्लब ने सामाजिक सेवा, फंड रेजिंग और क्लब सर्विस से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से रोटरी के मूल मंत्र ‘सर्विस अबव सेल्फ’ को साकार किया।
क्लब की अध्यक्ष Ankita Farmania को ‘आउटस्टैंडिंग प्रेसिडेंट’ और सचिव Ashmit Makkar को ‘आउटस्टैंडिंग सेक्रेटरी’ सम्मान से नवाजा गया।
इसके अलावा Ruchi Agrawal और उनकी टीम को ‘हैप्पी स्कूल’ प्रोजेक्ट के लिए पुरस्कार मिला। Sushma Nathani को ‘एक्सेप्शनल सपोर्ट एज़ असिस्टेंट गवर्नर’ अवार्ड तथा Shailja Jain को ‘पब्लिक इमेज’ श्रेणी में सम्मानित किया गया।
इस उपलब्धि के साथ रोटरी क्लब रायपुर कॉस्मो दीवाज़ ने न केवल पूरे डिस्ट्रिक्ट में अपनी पहचान मजबूत की है, बल्कि समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका को भी नई ऊंचाई दी है।





