March 5, 2026

रायपुर: सिंधी बाजार में देर रात चोरी, लाखों रुपये का माल चोरी

चोरों ने दीवार और छत तोड़कर ऑटो पार्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों में घुसकर किया वारदात, CCTV तोड़कर छुपाई पहचान

रायपुर। राजधानी रायपुर के एमजी रोड स्थित गली नंबर-02 के सिंधी बाजार में देर रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने दीवार और छत तोड़कर कई ऑटो पार्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों में प्रवेश किया और लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली। वारदात के दौरान चोरों ने सीसीटीवी कैमरों में भी तोड़फोड़ की, जिससे उनकी पहचान मुश्किल हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौदहापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में बाहरी गिरोह की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की गहन जांच कर रही है।