July 25, 2026

होली पर तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

रायपुर। होली के दौरान राजधानी में तलवार लेकर दहशत फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक होली के अवसर पर पंडरी के ताजनगर क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा तलवार लहराकर लोगों को डरा-धमकाने और इलाके में आतंक फैलाने की सूचना पुलिस को मिली थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने पंडरी पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी अरबाज खान पिता शेख जमलुद्दीन (24 वर्ष), काली नगर पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी दुर्गेश साहू उर्फ जरहा पिता देवानंद साहू (26 वर्ष) और पंडरी निवासी नंदन राय पिता स्वर्गीय अमल कृष्ण राय (40 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।