March 4, 2026

रायपुर में आज: सीएम की बैठक, किसानों की सभा और ‘जाणता राजा’ का मंचन

रायपुर में गुरुवार को राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से भरा दिन रहेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सिविल लाइन स्थित अपने निवास में विभागीय बैठक लेंगे। बैठक के बाद वे शाम 6.30 बजे साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित ऐतिहासिक महानाट्य ‘जाणता राजा’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

किसानों की अहम बैठक आज

दोपहर 1 बजे कलेक्टर गार्डन में किसानों की बैठक आयोजित होगी। इसमें संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के पदाधिकारी और प्रतिनिधि शामिल होंगे।
भारतीय किसान यूनियन छत्तीसगढ़ की भी भागीदारी रहेगी। बैठक में भारत–अमेरिका ट्रेड डील का प्रभाव और धान की ₹3286 प्रति क्विंटल अंतर राशि का मुद्दा प्रमुख रहेगा।

सहयोग केंद्र में मंत्री सुनेंगी समस्याएं

भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित सहयोग केंद्र में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े आम जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगी।

असम दौरे से लौटेंगे डिप्टी सीएम

उप मुख्यमंत्री अरुण साव तीन दिवसीय असम दौरे के बाद रायपुर लौटेंगे। उन्हें लखीमपुर लोकसभा क्षेत्र की 9 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

ICAI रायपुर की पहली महिला अध्यक्ष

The Institute of Chartered Accountants of India (ICAI) रायपुर शाखा के चुनाव में सीए रश्मि वर्मा अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। वे रायपुर शाखा की पहली महिला अध्यक्ष बनी हैं। शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को आयोजित होगा।

आज के प्रमुख कार्यक्रम

  • साइंस कॉलेज मैदान में शाम 6.30 बजे ‘जाणता राजा’ नाट्य मंचन
  • प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा राजयोग अनुभूति शिविर (सुबह 7–8 व शाम 7–8 बजे)
  • छत्रपति शिवाजी जयंती समारोह, महाराष्ट्र मंडल भवन, दोपहर 12 बजे
  • सत्यदर्शन योगाश्रम में शाम 5–6 बजे योग कक्षा